रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस के गारंटी कार्ड को चंदापुर कोठी स्थित अभय त्रिवेदी के कार्यालय में एक बैठक कर सुपर मार्केट, कैपरगंज में जनता के मध्य वितरण किया गया। शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव एवं नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर की उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने कांग्रेस गारंटी कार्ड भरकर जनता को राहुल गांधी की गारंटी का भरोसा दिलाया।
आपको बता दें कि, शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव ने जनता के बीच जाकर कांग्रेस की 5 न्याय गारंटी की जानकारी दी और कहा कि, राहुल गांधी ने देश की जनता से वायदा किया है कि, कांग्रेस की सरकार आने पर इन गारंटी को पूरा किया जायेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने सुपर मार्केट स्थित दुकानों पर जाकर गारंटी कार्ड भरवाये और व्यपारियों से कांग्रेस को सर्मथन देने की अपील की। साथ ही व्यापार में मंदी के लिए भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया।
कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने कहा कि, कांग्रेस की पांच गारंटी युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय की घोषणा से मोदी सरकार की मुष्किल बढ़ गई है, जनता का विष्वास राहुल गांधी की गारंटी पर दिख रहा है। ऐसे में भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव को हिन्दू-मुस्लिम कर साम्प्रदायिक रंग देने की असफल और आखरी कोशिश की जा रही है लेकिन देश की जनता ने भाजपा को सत्ता से उखाड़ने का पूरा मन बना लिया है।
कांग्रेस गारंटी कार्ड वितरण में मुख्यरूप से अभय त्रिवेदी, प्रवक्ता महताब आलम, अनिल मिश्रा, सर्वोत्तम मिश्रा, प्रमोद पाण्डेय, सूर्यकुमार बाजपेयी, संजीव शुक्ला, मनोज मिश्रा, संजय शुक्ला, अंषुमान गांधी, अंकुर सिंह चैधरी, शान जैदी, महेष्वर सिंह, सत्येन्द्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।