रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: सेवा निवृत शिक्षक राम आसरे गुप्ता के पुत्र सुभाष चन्द्र गुप्ता निवासी इचौली विकास क्षेत्र बछरावां जनपद रायबरेली का केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में राजपत्रित अधिकारी के रूप में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर पदोन्नति होने पर गांव एवं क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि, सुभाष चंद्र गुप्ता के पिता जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत हुए। वही सुभाष चंद्र गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी स्कूल में हुई उसके बाद कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली में तथा बीकॉम एवं एम कॉम लखनऊ विश्वविद्यालय से करने के बाद रोडवेज में कंडक्टर के पद पर चयन हुआ। उसके बाद कई अन्य विभागों में भी अपनी सेवाएं दी।
सरकारी सेवा के दौरान ही सन 1990 में इनका चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में एएसआई क्लर्क के पद पर हुआ। इसके बाद सब इंस्पेक्टर पर प्रमोशन हुआ इसके पश्चात असिस्टेंट कमांडेंट की पद पर प्रमोशन हुआ। उनकी सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है वही प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने शुभकामनाएं भी दी है।