रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ की मासिक बैठक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अम्बरीश बाजपेयी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में आयोजित की गयी।
आपको बता दें कि, कांग्रेस प्रवक्ता महताब आलम ने बताया कि, ‘‘हाथ बदलेगा हालात’’ पर चर्चा करते हुए विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अम्बरीश बाजपेयी ने कहा कि, अधिवक्ता साथियों का भरोसा कांग्रेस की गारंटी पर है, राहुल गांधी ने जो पांच गारंटी दी है, वह देश की तस्वीर बदलने की क्षमता रखती है।
जिला उपाध्यक्ष एवं फ्रन्टल प्रभारी विजयशंकर अग्निहोत्री ने कहा कि, समाज में अधिवक्ताओं का बड़ा महत्व है, अगर अधिवक्ता साथी कांग्रेस की गारंटी को जनता तक ले जाते है तो निष्चित रूप से जनता का विश्वास कांग्रेस की गारंटी पर बढ़ेगा, जिसका सीधा लाभ लोकसभा चुनाव में दिखेगा।
प्रवक्ता महताब आलम ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि, कांग्रेस के न्याय घोषणा पत्र से भाजपा बौखलाई है, जिसका परिणाम है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता के सामने मन घड़ंत झूठ परोस रहे है। लेकिन देश की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि, भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र शुक्ला, अजय कुमार शर्मा, अलका सिंह राजपूत, ओम कुमार सिंह, रामशंकर वर्मा, इलियास हुसैन, योगेन्द्र कुमार मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, संतोश शुक्ला, मो. मसरूर सज्जाद, सुरेन्द्र तिवारी, मोहित सावंत, कुलदीप चैधरी, प्रदीप चैधरी, बद्री चैरसिया, प्रमोद चैधरी, दुर्गेश द्विवेदी, हिमांशू वषिष्ठ, मुरारी लाल वर्मा, पुलक दीक्षित, अजयकांत रावत, विवेक शर्मा, मधुरेन्द्र वैष्य, बी.के.शर्मा, तैयबा बानो, अमित किशोर वर्मा, विमल कुमार, रामफेर यादव, वेदान्त तिवारी, पारसनाथ शुक्ला, घनश्याम शुक्ला, तीर्थनाथ मिश्र सहित अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।