सार…….
⭕ राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दर्जनों गांवों का भ्रमण कर की नुक्कड़ सभाएं। कांग्रेस पर साधा निशाना।
⭕ रायबरेली के लोगों के लिये लड़ता रहा। गांव-गली घूमकर सेवा करता रहा। सबके दुख-सुख में शामिल होकर लोगों की समस्याओं का निदान करता रहा। लेकिन इन नकली गांधियों की तरह रायबरेली-अमेठी को पीठ दिखाकर नहीं भागा-दिनेश प्रताप सिंह।
विस्तार……..
रायबरेली: प्रदेश सरकार के मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को सदर विधान सभा क्षेत्र के बेला-भेला के शक्तिकेन्द्र भांव, कचैंदा, मोहिद्दीनपुर, उदरेहटी व शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़, सारी क्षत्रधारी, पिपरी, उमरांवा, शिवली, रामपुरखास, जगदीशपुर सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण कर लोगो से आर्शीवाद मांगा। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि, रायबरेली के जनमानस की कसौटी पर वह खरा उतरे भले ही चुनाव हार गए। रायबरेली के लोगों के लिये लड़ता रहा। गांव-गली घूमकर सेवा करता रहा। सबके दुख-सुख में शामिल होकर लोगों की समस्याओं का निदान करता रहा। लेकिन इन नकली गांधियों की तरह रायबरेली-अमेठी को पीठ दिखाकर नहीं भागा।
आपको बता दें कि, मंत्री ने कहा कि, प्रियंका गांधी पूरे देश में घूम-घूमकर प्रधानमंत्री मोदी के 10 सालों के कार्यकाल का हिसाब मांग रही है, तो रायबरेली को भी आप अपने 10 सालों का हिसाब दें। एक सांसद के रूप में 2014 से 2024 के बीच में जो करना चाहिए था क्या आपने किया उसका हिसाब दें। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुये कहा कि, कांग्रेस एक तरह से आतंक की जड़ है। उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है।
इस दौरान राज्यमंत्री ने केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। कहा हर गरीब की चैखट तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। अबकी बार 400 पार के साथ-साथ रायबरेली में भी कमल खिलेगा। जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की कड़ी में अहम रोल निभायेगा।
इस अवसर पर रामचन्द्र शुक्ल, सुधीर शुक्ला, अतुल अवस्थी, केतार पासी, विजय रावत, रतीपाल रावत, विरेन्द्र गौतम, शिवेन्द्र शुक्ला, महामंत्री विनय वर्मा, नंद किशोर तिवारी, जीबी सिंह मंडल अध्यक्ष, रामेश्वर पासी, मो शरीफ, अमरेश सिंह प्रधान, माता बख्स सिंह राठौर, डल बहादुर सिंह, रामकेवल विश्वकर्मा, सुरेन्द्र बहादुर सिंह कोटेदार, मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, विजय मौर्य, समर बहादुर सिंह बूथ अध्यक्ष सहित दर्जनों प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य सहित सैकड़ों ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।