सार…….
⭕ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झांकियाँ सजाकर हर्षोल्लास से मनाया गया 75वाँ गणतंत्र दिवस।
⭕ सत्य सनातन परम् ज्ञान का अभिनव चिन्तन ही मजबूत भारत राष्ट्र की आधार शिला-डी0बी0 सिंह
विस्तार…….
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के पूरे सुखई स्थित स्वदेश सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में 75वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित अतिथियों के साथ प्रधानाचार्य वीरेंद्र वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत जलसैन्य अधिकारी देवेंद्र बहादुर सिंह, विद्यालय के संरक्षक सरदार फत्ते सिंह, प्रबंधक समर बहादुर सिंह, सदस्य एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू, समाजसेवी ललन वर्मा, ओमप्रकाश फौजी, हरपाल सिंह विवेक पाण्डेय, अंजनी पाण्डेय आदि गणमान्यों की विशेष उपस्थिति और वचनामृत आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
आपको बता दें कि, सांस्कृतिक कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना के पश्चात विभिन्न झांकियां के साथ गीत, भाषण, नृत्य जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से आरम्भ होकर चरम को प्राप्त हुआ। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं- हेमा, राजबीन, यशी गुप्ता, गरिमा त्रिवेदी, सत्यांश, माही गुप्ता, नैंसी, शिवांकी, ऋतु मिश्रा, पायल शर्मा, अंशिका, अदिति, अनन्या, कशिश, अर्पिता, अर्चिता आदि की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रही। वहीं भैया अश्विनी के गीत ने समां बांध दिया।
मुख्य अतिथि ने राष्ट्र के लिए नेताजी सुभाष बोस के समर्पण त्याग व उनकी आजाद हिन्द फौज के अविस्मरणीय युद्ध कौशल का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि, आज हमारे देश की तरफ दुनिया के सभी देश एक अपेक्षा से निहार रहे हैं कि, सभी समस्याओं के समाधान की क्षमता केवल भारत के पास है। सत्य सनातन परम ज्ञान का अभिनव चिन्तन ही सर्व समाधान की जननी है।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र वर्मा ने संविधान के महत्त्व को स्पष्ट करते हुए भैया बहनों को राष्ट्र, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र के घटकों की सर्व समावेशी व्याख्या की। ज़मीन का निश्चित भूभाग, वहाँ रहने वाला पुत्रवत समाज, और उनकी वर्षों के प्रबल पुरषार्थ के आधार पर स्थापित उनके संस्कारों का आधार उनकी श्रेष्ठ संस्कृति इन तीनो घटकों से मिलकर राष्ट्र रूपी जीवन्त इकाई का निर्माण होता है। जो हर भारतीय के लिए जीवित राष्ट्रपुरुष है। इसके प्रति समर्पण ही राष्ट्र जीवन का आधार है।
कार्यक्रम का सफल संचालन आचार्य आदित्य कुमार ने किया। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर महराजगंज नगर में भव्य एवं सफल शोभायात्रा के प्रमुख आयोजक लल्लन वर्मा जिन्होंने अयोध्या नगरी जाकर प्राण प्रतिष्ठा के इस भव्य-दिव्य आयोजन में दस दिन का समय देकर वहाँ देश विदेश से आए अतिथियों के लिए सेवा साधना में व्यवस्था प्रमुख के नाते प्रमुख भूमिका निभाई।
मातृ संगठन के कार्यकर्ता महराजगंज खण्ड के सद्भावना प्रमुख श्याम प्रकाश उर्फ लल्लन वर्मा समाजसेवी, अधिवक्ता प्रतिष्ठित व्यवसाई को मुख्य अतिथि पूर्व सैन्य अधिकारी डी.बी.सिंह द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह के रूप में कर्म पथ पर चलने के लिए प्रेरणा दायक पवित्र सनातन ग्रंन्थ श्रीमद्भगवतगीता प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय के प्रबन्धक समर बहादुर ने सम्मान की गरिमा बधाई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू ने बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी, व एक समर्सिबल बोर तथा विद्यालय तक रास्ता बनवाने का वचन दिया।
आज गणतन्त्र दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व के कार्यक्रम की सफलता में सभी आचार्य ,आचार्या बहनें एवं कर्मचारियों ने अपनी महनीय भूमिका का निर्वहन किया। सभी अतिथियों का विद्यालय के संरक्षक फत्ते सिंह ने आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
बहुत बहुत धन्यवाद
ऐसे बन्धु ही समाज के असली शुभ चिन्तक होते हैं।
विद्यालय को सहयोग राष्ट्र के निर्माण में सहयोग है। अगली पीढी इन्ही सम्प्रति भैया बहनों पर आधारित है अगर इन्हे आप सभी के सहयोग से श्रेष्ठ शिक्षा एवं संस्कार मिल गए तो भविष्य का भारत इन सभी की नूतन सोंच के सपनों के आधार पर निर्भर होगा… और वह छवि बेहद सुखद होगी।
ऐसे बन्धु ही समाज के असली शुभ चिन्तक होते हैं।
विद्यालय को सहयोग राष्ट्र के निर्माण में सहयोग है। अगली पीढी इन्ही सम्प्रति भैया बहनों पर आधारित है अगर इन्हे आप सभी के सहयोग से श्रेष्ठ शिक्षा एवं संस्कार मिल गए तो भविष्य का भारत इन सभी की नूतन सोंच के सपनों के आधार पर निर्भर होगा… और वह छवि बेहद सुखद होगी।