रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महराजगंज इकाई द्वारा हर साल की तरह अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू के प्रतिष्ठान परिसर में देश का 75वां गणतंत्र दिवस समारोह ध्वजारोहण तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के उपरांत लोगों में मिष्ठान वितरण किया गया।
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बग्गा गुट महराजगंज इकाई के नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह उर्फ पिंटू ने शहीदों को नमन् करते हुए कहा कि, 26 जनवरी 1950 के दिन देश में हमारा संविधान लागू हुआ था। यह दिन उन वीर शहीदों को याद करने का है जिन्होंने देश की आजादी और संप्रभुता के लिए अपने प्राणों की आहुतियां दी हैं।
इस मौके पर अंकुर वैश्य, मनीष वैश्य, विशाल चौरसिया, लाला मनिहार, विनोद, राम अवध, राम भजन आदि व्यापारियों ने मिलकर ध्वजारोहण किया और बधाई दी।