सार……….
⭕ अमिताभ बच्चन के भाई गरीबी में जीवन जीने को मजबूर हैं। वह इतने गरीब हैं कि, वह अभिषेक बच्चन की शादी में भी नहीं पहुंच सके थे और तब पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि, उनके पास पैसे नहीं होने के कारण वो शादी में नहीं पहुंच सके।
विस्तार…….
बॉलीवुड के शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन लगभग पांच दशक से इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। उन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब नाम कमाया है। पूरी दुनिया उनकी दीवानी है। उन्होंने नाम शोहरत सब हासिल किया। बच्चन परिवार को कौन नहीं जानता है उन्हें बहुत इज्जत दी जाती है, लेकिन अमिताभ बच्चन जितने ज्यादा अमीर और इज्जतदार हैं। उतने ही उनके भाई गरीब हैं। आज हम उनके मौसी की बेटे अनूप रामचंद्र के बारे में आपको बताएंगे, जो आज रोजी रोटी के लिए मोहताज हैं।
आपको बता दें कि, अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में 180 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1969 में सात हिंदुस्तानी फिल्म से की थी। फिर उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह आगे बढ़ते चले गए। अमिताभ बच्चन अक्सर अपने पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे में उनकी सगी मौसी के बेटे अनूप रामचंद्रन की वजह से इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। क्योंकि उनके भाई गरीबी में जीने को मजबूर हैं।
बताते हैं कि, अनूप के पास खाने तक को पैसे नहीं हैं, अमिताभ और अनूप के बीच में जमीनी विवाद की वजह से दूरियां बढ़ती चली गईं। जब अभिषेक बच्चन की शादी हुई थी। तब उन्होंने कहा था कि, पैसे के अभाव में वह नहीं आ सके। अनूप अपनी पत्नी मृदुला के साथ अमिताभ बच्चन के घर में रहते हैं। अनूप ने कहा था कि, पुश्तैनी घर को लेकर विवाद है। हालांकि अमिताभ बच्चन ने कभी कुछ ऐसा नहीं कहा है।
उनके भाई गरीबी में जीवन जीने को मजबूर हैं। वह इतने गरीब हैं कि, वह अभिषेक बच्चन की शादी में भी नहीं पहुंच सके थे और तब पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि, उनके पास पैसे नहीं होने के कारण वो शादी में नहीं पहुंच सके।