विस्तार……..
लखनऊ: विपिन अग्निहोत्री के निर्देशन में जल्दी ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाले रियेल्टी शो गर्ल पॉवर में देश भर की मॉडल्स अपने अपने हुनर को पेश करेंगी। इस रियेल्टी शो में गोवा की मॉडल नीता शर्मा भी अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देने की कोशिश करेंगी। इसी को लेकर आजकल नीता सुर्खियों में है, और आजकल लखनऊ राजधानी में हैं। नीता ने शनिवार को रियेलटी शो के लिए प्रोमो शूट किया।
आपको बता दें कि, लखनऊ शहर आने पर नीता ने बताया कि, वह अपने हुनर के जरिये प्रतिद्वंद्वी को मात देने की कोशिश करेंगी। उन्होंने बताया कि, उनको अभी फिलहाल मॉडलिंग जगत में कदम रखे हुए सिर्फ दो साल हुए हैं, लेकिन वह इस क्षेत्र को करीब से समझ चुकी हैं। नीता ने बताया कि, इस रियेल्टी शो में 32 प्रतिभागी होंगे और सब एक दूसरे को पछाडऩे की कोशिश करेंगी। नीता इससे पहले कुछ भोजपुरी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।