रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: 2024 लोकसभा चुनाव में रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी और भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी संपत्ति का ब्योरा प्रस्तुत किया है। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के आगे भाजपा के प्रत्याशी और प्रदेश के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की हैसियत बहुत कम है। राहुल गांधी के पास 20.29 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है, तो दिनेश की हैसियत 4.51 करोड़ है। यह दीगर बात है कि, दिनेश की हैसियत पांच साल में 1.55 करोड़ बढ़ी है। 2019 में उनकी हैसियत 2.96 करोड़ थी। उनके नाम पिस्टल, रायफल हैं। 2019 में दिनेश के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन, सड़क जाम समेत तीन मुकदमे विचाराधीन थे, लेकिन वर्तमान में एक भी मामला नहीं है। दो लग्जरी गाड़ियों में अब एक ही बची है।
आपको बताने कि, लोकसभा चुनाव में भाजपा से पर्चा दाखिल करने वाले दिनेश प्रताप सिंह ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। 10 साल में भाजपा प्रत्याशी ने 65 लाख से अधिक की आय का रिटर्न भरा है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने अपने शपथपत्र में मुकदमे का जिक्र किया है। मिली सजा के बारे में भी स्पष्ट किया है। लग्जरी वाहनों से चलने वाले राहुल के पास कोई वाहन नहीं है। उनके पास 49 लाख रुपये से अधिक की देनदारी भी है।
कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी की वर्तमान में हैसियत
• नगद धनराशि 55,000
• बैंक में जमा 26,25,157
• शेयर व एनसीडी 4,33,60,519
• म्युचुअल फंड 3,81,33,572
• गोल्ड बांड 15,21,740
• पीपीएफ खाते में 61,52,426
• सोने चांदी के जेवर 4,20,850
• कुल प्रापर्टी 11,15,02,598
• देनदारी 49,79,184
कुल हैसियत (लगभग) 20,29,00,000
भाजपा प्रत्याशी की हैसियत एक नजर में-
• नगद धनराशि 4,50,000
• पत्नी के पास नगद 3,00,000
• बैंक में जमा 23,63,486
• पत्नी के बैंक खाते में जमा 5,06,929
• सोना/चांदी 7,50,000
• पत्नी के पास जेवर 26,00,000
• गैर कृषि भूमि 75,00,000
• पत्नी के पास गैर कृषि भूमि 40,00,000
• मावविका सीमेंट में शेयर 51,00,000
• बीमा पालिसी 15.47,955
• गाड़ी 7,20,000
• पिस्टल व रायफल 2,05000
• कृषि योग्य भूमि व आवास 85,00,000
कुल लगभग हैसियत 4,51,00,000
levitra 20 mg online