रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है। उनके साथ नामांकन में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मौजूद है।
आपको बता दें कि, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, राहुल गांधी कोई चुनौती नहीं है। दोनों सीटों पर उन्हें जीरो मिलने वाला है। इस बार रायबरेली की सीट पर बीजेपी लोकप्रिय प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह भारी बहुमत से जीतने जा रहें हैं।
यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने राहुल पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी अमेठी से पलायन करके वायानाड गए, रायबरेली की जनता समझ चुकी है, यह रन छोड़दास लोग हैं।
भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने शुक्रवार दोपहर नामांकन दाखिल कर दिया है।
नामांकन के पहले उन्होंने रोड शो निकाला। जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।
भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि, रायबरेली किसी सम्मानित जनता इस बार इतिहास बदलेगी।
रायबरेली की जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि, रायबरेली वालों को धोखा देने के लिए राहुल गांधी आए हैं। जीतने के बाद वह फिर वायनाड चले जाएंगे। इस बार ऐसा नहीं होगा।
इस दौरान गांधी परिवार पर उन्होंने कई तीखे प्रहार किए। कहां कि, राहुल गांधी की तरह वह रायबरेली की जनता को छोड़ कर नहीं जाएगें। वह यहीं पर आप सबके बीच रहेंगे। इस दौरान उन्होंने जनता से जीत का आशीर्वाद भी मांगा। नामांकन से पहले उन्होंने हर वर्ग को साधने की पूरी कोशिश की। मंच पर सभी को बराबर का सम्मान दिया।