रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली संसदीय क्षेत्र से 2024 लोकसभा चुनाव के लिए एक बार फिर टिकट मिलने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि, चुनाव-चुनाव होता है, किंतु परिस्थितियां बदलती रहती हैं। उन्होंने कहा कि, रायबरेली वासियो को नकली गांधी परिवार ने बहुत धोखा दिया है, बहुत तड़पाया है। रायबरेली की जनता एक अवसर ढूंढ रही थी, वह अवसर अब रायबरेली वासियों को मिल गया है।
आपको बता दें कि, मंत्री ने कहा कि, रायबरेली की सम्मानित जनता को जिस अवसर की तलाश थी वह मिल गया है। अब नकली गांधियों से एक-एक वसूल करेगी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- जिन्होंने हर घर को चूल्हे से मुक्ति दिला कर सिलेंडर दिया। माताओं को धुएं से राहत दिलाई।
देश को तरक्की की तरफ ले जा रहे हैं। हर दिन देश आगे बढ़ता जा रहा है। हम कांग्रेस के राज्य में देखते थे कि, 2G घोटाला, 3G घोटाला, जीजाजी घोटाला रोज हुआ करते थे, लेकिन जबसे प्रधानमंत्री के पद को नरेंद्र मोदी ने संभाला है, तब से लेकर देश की गाढ़ी-कमाई का पैसा सुरक्षित है। देश की जनता जान रही है कि, मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है।
उधर दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा रायबरेली से पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर बड़ी तादात में समर्थक दिनेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचे तथा एक दूसरे को मुंह मीठा कराया और शीर्ष नेतृत्व के इस ऐतिहासिक निर्णय की सराहना की। कार्यकर्ताओं में एक अलग सा उत्साह देखने को मिला। भाजपा प्रत्याशी व राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह कल सुबह 10:00 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।