सार…….
⭕ राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने दर्जनों गांवों का भ्रमण कर सुनी समस्यायें, मांगा आर्शीवाद।
⭕कहा मैने पूरे 5 वर्ष जिले के विकास का खाका खींचकर उसे रात दिन संवारने का किया काम।
⭕ मोदी सरकार द्वारा गरीबों को निःशुल्क योजनाएं दी जा रही हैं, हर किसी को मिल रहा लाभ।
विस्तार………
रायबरेली: राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को हरचन्दपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम कण्डौरा, डीहवा, बाला, प्यारेपुर, रूस्तमखेड़ा, दतौली, जोहवाशर्की, सेरी, दुलमपुर, जोहवा हिसार, पश्चिम गांव सहित दर्जनों गांवों का भ्रमण कर आर्शीवाद मांगा। इस दौरान राज्यमंत्री ने केन्द्र की जन कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। कहा हर गरीब की चैखट तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। अबकी बार 400 पार के साथ-साथ रायबरेली में भी कमल खिलेगा। जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की कड़ी में अहम भूमिका निभायेगा।
आपको बता दें कि, भ्रमण के दौरान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लोगों कहा कि, भाजपा का बूथ अध्यक्ष भाजपा को अपनी मां मानता है और दिन रात लगाकर अपने बूथ को जीतने के लिये प्रयास करता है। बूथ अध्यक्ष इसलिए जी-जान से लगता है कि, उसे लगता है की जब मेरी सरकार बनेगी तो गरीबों के लिये काम करेगी। जिसके घर में छत नहीं है छत देने के लिये काम करेगी, राशन देने के लिये काम करेगी, सिलेण्डर देने के लिये काम करेगी, बिजली देने के लिये काम करेगी। इसलिए हमारा बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ को जिताता है। इसलिए हमारे सभी बूथ अध्यक्षों ने अपना जोश व शक्ति दिखाने का काम किया है, निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीतने का काम करेंगी।
उन्होंने कहा कि, नरेन्द्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री है जो किसी के सामने नहीं छुकते है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन गया। अयोध्या में तमाम गरीब अपने पैरो पर खड़े हो गये है। यहां जाने का मार्ग भी सुगम हो गया है। गरीबों को विभिन्न निःशुल्क योजनायें दी जा रही है। उन्होंने कहा कि, मैने अनवरत पूरे 5 वर्ष जिले के विकास का खाका खींचकर उसे संवारने के लिये रात दिन मेहनत की है। अब समय आ गया है कि, उस मेहनत का फल आप लोगों के हाथ में है। मैने हर चैखट पर जाकर आप सबकी समस्याओं को सुना और उसे निदान कराने का भरसक प्रयास किया।
इस अवसर पर भ्रमण के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।