रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र पटेल ने इकत्तीस सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित की।
आपको बता दें कि, जिलाध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरी तथा जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव के अनुमोदन एवं संस्तुति के बाद 31 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की गयी है। श्री पटेल ने बताया कि, शिवम (अटरा), कमलेश पटेल, कुलदीप यादव, जफर इकबाल, अनुपम शुक्ला, आनन्द यादव तथा राधेश्याम लोधी को जिला उपाध्यक्ष तथा घनश्याम यादव को महामंत्री बनाया गया है, आशाराम पटेल को जिला कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।
31 सदस्यीय कार्यकारिणी में जीतेन्द्र सलोन, फारूख मंसूरी, राजकुमार पटेल, पवन पासवान, दीपांकर देवेश, तनवीर सिद्दीकी, अजीत यावद, आनन्द यादव, गोविन्द लोधी, संदीप कुमार, सुनील मौर्य, अली मोहम्मद, रिजवान खान तथा आदर्श यादव को जिला सचिव मनोनीत किया गया है। युवजन सभा की जिला कार्यकारिणी में मोहित पटेल, विकास पासवान, शैलेन्द्र यादव, सुभाश मौर्य, अजय कुमार पटेल, राजेन्द्र कुमार एवं सचिन कुमार जिला कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है।
जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र पटेल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन एवं पार्टी को मजबूत करने तथा इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील भी की।