सार……..
⭕ सौभाग्य मिला है कि, मै रायबरेली जनपद का नेता नहीं हूं, बल्कि बेटा हूं मनोज पाण्डेय।
⭕ देश में लोकसभा का चुनाव देश को आगे बढाने का चुनाव है।
⭕ देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दुनिया के तीसरे नम्बर की अर्थव्वयस्था की ओर बढेगा भारत।
⭕ संकीर्ण और सीमित विचारधारा वाले लोग भारत का नेतृत्व नहीं कर सकते।
विस्तार…….
खीरों/हरचन्द्रपुर: ऊंचाहार विधायक/पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने आज विकास खण्ड खीरों के ग्राम हथिगवां, भीतरगांव, पाण्डेय का पुरवा, चौधराइय का पुरवा, खीरों, उन्नत खेड़ा, दुकनहा, मेड़ौली, दसवमऊ, टिकवामऊ बरवलिया आदि ग्राम सभाओं में आयोजित पारिवारिक मिलन, स्वमिलन कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, डेढ दर्जन से अधिक स्थानों पर श्री पाण्डेय का स्वागत अभिनंदन व माल्यार्पण किया गया।
आपको बता दें कि, पारिवारिक मिलन, स्वमिलन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्री पाण्डेय ने कहा कि, जनता के विश्वास को बनाये रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की होती है, जनता नेताओं की बात पर विश्वास कर उन्हें सर आंखों पर बैठाने का काम करती है, लेकिन धोखा खाने के बाद उसके हाथ निराशा ही रह जाती है। भावनाओं के नाम पर रायबरेली के लोगों का वोट लेकर ठगने का काम किया। आजादी से आज तक रायबरेली की भोली-भाली जनता ने विश्वास कर समर्थन और सहयोग करने का काम किया। लोग पलटकर कभी जनता की समस्याओं और दुखों की तरफ देखना नहीं चाहा।
श्री पाण्डेय ने सवाल उठाया कि, बड़ी परियोजनाओं के नाम पर विकास नहीं होता है, बल्कि परियोेजनाओं का नाम लेने से जनता की भागीदारी नहीं होती बल्कि आम लोगों के परिवार उन परियोजनाओं से पल्लवित होते हैं, श्री पाण्डेय ने कहा कि, उन्हे सौभाग्य मिला है कि, वह रायबरेली जनपद के नेता नहीं है बल्कि बेटा हैं, इसलिए इस परिवार के सुख-दुख की जिम्मेदारी अन्तिम सांस तक निभाता रहूंगा।
श्री पाण्डेय ने कहा कि, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने बीमारू देश और बीमारू राज्य से बाहर लाकर भारत को एक स्वस्थ देश में स्थापित किया है। आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र पर विश्वास करती है इसलिए कि, उन्होने देखा है कि, उनकी कथनी और करनी में अन्तर नहीं होती है। संकीर्ण और सीमित विचारधारा वाले लोग भारत का नेतृत्व नहीं कर सकते।
उक्त कार्यक्रम में, प्रमुख रूप से नीलू सिंह ब्लाक प्रमुख खीरों, हरिओम मिश्रा, राजन शुक्ला, धीरज, मोनू, जग्गा लोधी, राजेश पाल, राजू शुक्ला, राजू तिवारी, आदर्श सिंह, देवेश शर्मा, संजय निर्मल, मुन्नू मिश्रा, शिवशंकर गुप्ता, गुडडू दीक्षित, पवन द्विवेदी बचानी द्विवेदी सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।