रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह, ग्राम संगठनों, संकुलन स्तरीय संघों के विधानसभा स्तरीय उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों का सम्मान समारोह एवं शक्ति संवाद कार्यक्रम महराजगंज मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय के नेतृत्व में ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा एमएलसी, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को पुष्प गुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि एमएलसी मुकेश शर्मा ने कहा कि, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें हर प्रकार से सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है, और निरंतर महिलाओं के हित में कार्य किए जा रहे हैं। मंच का कुशल संचालन डॉ सुरेश चंद्रा ने किया तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अवधेश मिश्रा, जिला प्रतिनिधि, धनेंद्र सिंह एडीओ, साबिर अनवर खंड विकास अधिकारी शिवगढ़, एडीओ डिंपल रावत, मीनाक्षी ब्लॉक मिशन मैनेजर बछरावां, अवनीश सिंह ब्लॉक मिशन मैनेजर महराजगंज सहित बड़ी तादात में समूह की सदस्य महिलाएं पदाधिकारी मौजूद रही।