सार…….
⭕ महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस।
⭕ गणेश वंदना और स्वागत गीत ने सभी का मन मोहा।
⭕ बच्चों द्वारा जलियांवाला बाग कांड नाटक की प्रस्तुति से सभी की आंखें हुई नम्।
⭕ यह पर्व महान संकल्प का दिन, हमें स्वतंत्रता की रक्षा बनाए रखने के साथ-साथ शहीदों, सैनिकों और किसानों को सम्मान देने का संकल्प लेना है-कमल बाजपेई।
⭕ बच्चों तुम देश का भविष्य हो, महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज का प्रयास है की तुम काबिल इंसान बन सको।
विस्तार………
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर भारत के वीर शहीदो, जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने तिरंगा फहराया तथा सभी बच्चों एवं अध्यापकों ने सुमधुर ध्वनि से राष्ट्रगान गया।
आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य ने परेड की सलामी दी। दीप प्रज्वलन तथा शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। प्रबुद्ध नागरिकों का माला पहनकर सम्मान किया। बच्चों द्वारा फौजी बैंड के साथ हाथ में बैनर, झंडे, तिरंगे लेकर प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों के साथ महराजगंज कस्बे में कॉलेज से शुरू होकर सैकड़ो बच्चे पैदल तथा सैकड़ो बच्चे वाहनों से बैठकर विशाल रैली मुख्य मार्ग से होते हुए स्टेट बैंक के आगे जाकर पुनः मुड़कर वापस कॉलेज में समाप्त हुई।
परेड ने ऐसी शमा बांधा की पूरा महराजगंज कस्बा सड़कों के किनारे अपलक परेड को देखने के लिए उतर आया। सभी मोबाइल से चित्र ले रहे थे तथा स्वयं बच्चों के हौसला बढ़ाने हेतु भारत माता की जय के नारे लगाने लगे।
परेड समाप्त होने पर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू किए गए। सर्वप्रथम गणेश वंदना, फिर स्वागत गीत तत्पश्चात नाटक “पीढ़ियों का संगम” जो संस्कार की शिक्षा देता था कि, हमें बुजुर्गों को सम्मान तथा समय देना चाहिए।
इसके अलावा राम पर एक दृष्टांत बच्चों ने राम सीता के आगमन पर उनका स्वागत किया। राम सीता का पूजन एवं चरण प्रच्छालन प्रधानाचार्य ने स्वयं किया। जवानों के सम्मान में जलियांवाला बाग कांड नाटक की प्रस्तुति की गई।
अभिज्ञान, भूमि, वैष्णवी, अवनी, अनन्या, आराध्या, दिव्यांशी, भास्कर, आयुष, एश शुक्ला ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। जिसमें डांस, अंग्रेजी, स्पीच, कविता, हिंदी भाषण था।
प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में बताया कि, हमारी संस्कृति तथा अकूत संपदा को हथियाना के लालच में देश पर कई बार गुलाम वंश, तुगलक, सैयद लोदी, मुगल एवं अंग्रेजों ने आक्रमण किया। जिसे बचाने हेतु भारत मां के लालो ने अपने प्राणों की आहूति दी, जिसमें तिलक, गोखले, लाला लाजपत राय, सुभाष चंद्र बोस, लक्ष्मीबाई, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, बेगम हजरत महल, तात्या टोपे, बाल गंगाधर तिलक, राम प्रसाद बिस्मिल आदि प्रमुख हैं।
उन्होंने कहा कि, यह पर्व महान संकल्प का दिन है। इस दिन हमें संकल्प लेना है कि, भारत की अखंडता, स्वतंत्रता की रक्षा बनाए रखना है। शहीदों, सैनिकों, किसानों, को सम्मान देना है। बच्चों के चरित्र के निर्माण में शिक्षा का विशेष महत्व है।
बच्चों तुम देश का भविष्य हो हम प्रयास कर रहे हैं कि, तुम्हें काबिल इंसान बना सके, जिससे जीवन में सफलता मिले। सही राह मिले। विवेकशील, ईमानदार, दयावान, क्षमावन, भाईचारा आदि गुणों से परिपूर्ण हो। प्रधानाचार्य ने सभी आगंतुकों, मीडिया कर्मियों, शिक्षकों, स्टाफ को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर गिरजा शुक्ला, राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सरिता मिश्रा, अनुपम सिंह, नीरू बाजपेई, आलोक यादव, अनिमेष मिश्रा, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, शालिनी सिंह, अभिषेक राज त्रिपाठी, ज्योति जयसवाल, फातिमा, गर्विता सिंह, आदर्श शुक्ला, राधा शुक्ला, शिवानी वर्मा, जय सिंह, रुचि सिंह, निखिल शुक्ला, दिलीप गुप्ता सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।