रजनीकांत अवस्थी
दीनशाह गौरा/ऊंचाहार: विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मुख्य सचेतक विधान मंडल दल उ0प्र0 विधान सभा मनोज कुमार पाण्डेय ने दीनषाह गौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत मेलखा साहब में 1000 गरीब, निराश्रित और दिव्यांगों को कम्बल वितरण किया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि, सबसे बड़ा धर्म गरीब और कमजोर की मदद करना है, श्री पाण्डेय ने कहा कि, समता और सामानता तभी आती है जब एक सम्पन्न व्यक्ति एक जरूरतमंद व्यक्ति के काम आता है। आज भी बड़ी संख्या में गरीबी के कारण लोग ठिठुरती हुई सर्दी में रात बिताने के लिए मजबूर होते हैं, और ऐसे जरूरतमंदों की सेवा ही परम धर्म है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि, उक्त ग्राम पंचायत में चुनाव के पूर्व जिन 5 सड़कों को बनवाये जाने का वायदा किया गया था, उन्हें खुशी है कि, उसके लिए धन अवमुक्त हो गया है। अतिशीघ्र ही जनता की सुविधा के लिए सड़के निर्मित करा दी जायेंगीं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक मेलखा प्रधान रज्जन यादव, प्रधान सुलतानपुर जनौली रवीन्द्र पाण्डेय, प्रधान भानू यादव, प्रधान धूना त्रिवेदी, गया दीन पासी, रामचन्द्र पटेल, राजेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मनोज कुमार पाण्डेय विधायक ऊंचाहार द्वारा 1000 जरूरतमंद लोगों को कम्बल का वितरण किया गया।