रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में खेल सप्ताह के समापन के पश्चात सभी विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों ने खेल भावना के साथ बढ़ चढ़कर खेलों में हिस्सा लेकर अपना कौशल दिखाया।
आपको बता दें कि, कॉलेज के प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बच्चों के कौशल की सराहना की तथा बच्चों से कहा कि, खेल में यदि बच्चे अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो यह उनके लिए अति उत्तम है। यही बच्चे खेल के द्वारा हमारे देश का नाम उज्जवल करेंगे। हमें खिलाड़ियों पर गर्व है। यही खिलाड़ी देश की सेवा अन्य विभागों में भी जाकर करेंगे।
श्री वाजपेई ने विद्यार्थियों को अच्छी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने, विद्यार्थियों को विभिन्न फिटनेस गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि, खेल के अलावा न्यू इंडिया फिट इंडिया पर पोस्टर मेकिग आदि प्रतियोगिता भी करवाई गई। अंत में उन्होंने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर गिरजा शुक्ला, राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सरिता मिश्रा, अनुपम सिंह, नीरू बाजपेई, आलोक यादव, अनिमेष मिश्रा, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह, सुरेंद्र प्रजापति, शालिनी सिंह, अभिषेक राज त्रिपाठी, ज्योति जयसवाल, फातिमा, गर्विता सिंह, आदर्श शुक्ला, राधा शुक्ला, शिवानी वर्मा, जय सिंह, रुचि सिंह, निखिल शुक्ला, दिलीप गुप्ता सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।