रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के अनुमोदन से जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव द्वारा ब्रजेन्द्र कुमार पटेल निवासी तिलेंडा को बछरावाँ विधान सभा क्षेत्र का अध्यक्ष नामित किया गया है।
आपको बता दें कि, ब्रजेन्द्र कुमार पटेल के मनोनयन पर क्षेत्रीय विधायक श्याम सुन्दर भारती ने कहा कि, वह पार्टी के निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता है, निश्चित रूप से संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुनेश्वर पासी, राकेश त्रिवेदी, जिला सचिव वीरेन्द्र बहादुर, प्रमोद चौधरी, समर बहादुर, मानू प्रकाश पटेल, मेहरबान सिंह यादव, एडवोकेट विजय बहादुर सिंह, शकील मंसूरी, राजकुमार चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुराग वर्मा, आफताब आलम, देशराज यादव, राम मनोहर दिवाकर, शैलेन्द्र प्रधान, रामसनेही यादव, फिरोज अहमद, अखिलेश यादव, शोभनाथ वैश्य, पप्पू पासी, उमाशंकर चौधरी, वासुदेव यादव, राजेश कुमार, विनय यादव सहित अनेकों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ब्रजेन्द्र चौधरी के मनोनयन पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी नेतृत्व द्वारा सामान्य कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर प्रोत्साहन का कार्य किया गया है। सभी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार प्रकट किया।