रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जनपद में चन्द्र दर्शन के अनुसार 06/07 सितम्बर 2023 को चेहल्लुम, 07 सितम्बर को भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी, 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा, 28 सितम्बर को अनन्त चतुर्दशी एवं ईद-ए-मिलाद/बारावफात, 02 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती, 15 अक्टूबर महाराजा अग्रसेन जयंती, शारदीय नवरात्रि 14 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक, 22 अक्टूबर दशहरा महाष्टमी, 23 अक्टूबर दशहरा महानवमी, 24 अक्टूबर दशहरा विजयदशमी, 28 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि का त्यौहार मनाया जायेगा।
आपको बता दें कि, इसके अतिरिक्त उप/सामान्य निर्वाचन के नामांकन, मतदान/मतगणना, जनपद में होने वाली विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी/वार्षिक परीक्षा एवं वार्षिक परीक्षाओं का मूल्यांकन के साथ ही कोरोना महामारी (कोविड-19) महामारी व अन्य संक्रामक महामारी के रोकथाम हेतु प्रभावी रूप से नियंत्रित किये जाने के लिए जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू की गई है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, 04 सितम्बर से दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा जारी कर दी है। यह निषेधाज्ञा 04 सितम्बर 2023 से 02 नवम्बर 2023 तक लागू रहेगी।