नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान संपन्न हो गया। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वोट डाला।
आपको बता दें कि, मतदान के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि, वह लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थीं।