सार…….
पंजाबी, साउथ से लेकर बॉलीवुड समेत कई तरह का सिनेमा है। मगर ये गंदगी सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही क्यों है? यहाँ इतनी चीपनेस क्यों है? सब एक-दूसरे के पीछे पड़े हैं। इसको ब्लॉक करते हैं उसको ब्लॉक। उसका गाना आगे नहीं आना चाहिए। कोई दूसरा एक्टर कहीं ज्यादा आगे न निकल जाए। आखिर ये सब क्या है?”
विस्तार…….
रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ की अंजलि अरोड़ा का प्राइवेट वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खबर उड़ी है कि, भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह का कथित प्राइवेट वीडियो भी (MMS) लीक हो गया है।
आपको बता दें कि, इस वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि, इसमें लड़का और लड़की आपत्तिजनक स्थिति में हैं। अफवाह सुनकर अक्षरा के फैंस यह बात मानने को तैयार नहीं है कि, वीडियो में दिखाई दे रही लड़की अक्षरा हो सकती हैं। कई लोगों का कहना है कि, वीडियो के साथ छेड़छाड़ हुई होगी।
एमएमएस की खबरों के बीच एक्ट्रेस का यूट्यूब पर रोते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को शेयर करके कहा जा रहा है कि, अक्षरा MMS लीक होने के बाद परेशान होकर रो रही हैं।
हालाँकि इन सब वीडियो के बीच सच कुछ और है। दरअसल, कुछ दिनों से एक्ट्रेस के खिलाफ फेक खबरें चलाई जा रही हैं। हकीकत में अक्षरा सिंह का कोई भी एमएमएस वीडियो लीक नहीं हुआ है और अक्षरा का रोने वाला वीडियो दो साल पुराना है। लेकिन यूट्यूब पर मोज म्यूजिक भोजपुरी चैनल ने एक्ट्रेस का वीडियो 13 सितंबर 2022 को शेयर करते हुए लिखा, “अक्षरा सिंह का एमएमएस (MMS) वीडियो वायरल हुआ।”
वायरल हो रहे वीडियो में अक्षरा सिंह कहती हैं, “तंग करके रख दिया है। जो मुझे पसंद करते हैं वो मुझे हमेशा ही पसंद करेंगे। बेशक मैं कहीं भी जाऊँ और कहीं भी काम करूँ। आप मुझे नहीं रोक सकते। आप बहुत बड़ा नाम हैं तो आप अपना काम कीजिए। चेहरे पर नकली मुखौटा लगाकर क्यों घूम रहे हैं। रियल बनिए, फेक मत बनिए। सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही ये सब क्यों होता है। दूसरी इंडस्ट्री भी तो हैं।”
वह आगे कहती हैं, “पंजाबी, साउथ से लेकर बॉलीवुड समेत कई तरह का सिनेमा है। मगर ये गंदगी सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री में ही क्यों है? यहाँ इतनी चीपनेस क्यों है? सब एक-दूसरे के पीछे पड़े हैं। इसको ब्लॉक करते हैं उसको ब्लॉक। उसका गाना आगे नहीं आना चाहिए। कोई दूसरा एक्टर कहीं ज्यादा आगे न निकल जाए। आखिर ये सब क्या है?”
आपको यह भी बता दें कि, अक्षरा सिंह ने उनको बदनाम करने वालों पर निशाना साधते हुए 2 साल पहले यह वीडियो जारी किया था।