रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भाजपा ने शनिवार को शक्ति केंद्र हलोर के बूथ संख्या 240 पर बैठक कर पार्टी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को रिकॉर्ड तोड़ मतो से जिताने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी और संगठन के पदाधिकारी 36 रायबरेली लोकसभा के प्रत्येक बूथ के शक्ति केंद्रों पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कार्ययोजना के आधार पर लक्ष्य तय कर रहे हैं।
आपको बता दें कि, भाजपा जिला प्रतिनिधि अवधेश मिश्रा ने बताया कि, बूथ पर जानकारी लेकर मतदाता सूची वितरण की जिम्मेदारी भी तय की जा रही है। युवा संपर्क (मोदी को समर्थन का आग्रह), नव मतदाताओं का सम्मान के साथ मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ग्राम स्तर पर चाय पर चर्चा और लाभार्थी से संपर्क भी किया जा रहा है।
महराजगंज पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रकाश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ विस्तार अभियान के तहत हितग्राहियों से फार्म भरवाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को पांच लाख रुपये के नि:शुल्क इलाज की गारंटी दी है। मोदी की इसी गारंटी को लेकर पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ता आयुष्मान लाभ विस्तार अभियान के तहत महिला, पुरुष और किन्नरों के फार्म भरवा रहे है।
श्री वर्मा ने बताया कि, प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के साथ ही पिछले चुनाव में हारे हुए बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए बूथ प्रभारियों को लक्ष्य दिया है। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से घर-घर संपर्क कर मोदी की गारंटी बताई जा रही है। जनता को बताया जा रहा है कि, विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के लिए मोदी सरकार क्यों जरूरी है। राम मंदिर और सनातन के नाम पर जनता से वोट की अपील की जा रही है। इसके लिए प्रत्येक बूथ के शक्ति केंद्रों पर बैठकें की जा रही है।
इस मौके पर शक्ति केंद्र संयोजक अशोक वर्मा अध्यक्ष अशोक सिंह सुरेंद्र सिंह सियाराम रामकिशोर शीतलादीन धर्मेंद्र मिश्रा जितेंद्र सिंह राम अचल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।