रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के रायबरेली रोड पर स्थित एसजेएस पब्लिक स्कूल के कक्षा-7 की छात्राओं अंशिका सिंह व अविशा बाजपेई ने हिंदुस्तान ओलिंपियाड 2023-24 में जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। छात्राओं ने विद्यालय के साथ ही अपने जिले का नाम भी रोशन किया। इस उपलब्धि पर छात्राओं को प्रधानाचार्या मृदुला श्रीवास्तव द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र व 2100 रुपए का चेक प्रदान किया गया।
आपको बता दें कि, दोनों छात्राओं अंशिका सिंह व अविशा बाजपेई ने इस मुकाम को हासिल करने का श्रेय विद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया है। विद्यालय के प्रबंधक अग्रज सिंह एवं सह प्रबंधिका डॉक्टर अनुश्री सिंह ने दोनों छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या ने दोनों छात्राओं की हौसला अफजाई किया एवं उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।