
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महावीर स्टडी इस्टेट इंटर कॉलेज महराजगंज में 75वें स्वतंत्रता दिवस को आजादी का “अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया गया। कालेज प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया, सभी ने सुमधुर ध्वनि में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, तथा दीप प्रज्वलन कर स्वतंत्रता सेनानियों तथा अमर शहीदों को माल्यार्पण किया। वहीं प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने आए हुए गणमान्य व्यक्तियों तथा विद्यालय के प्रबंधक को पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया।
आपको बता दें कि, प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने आजादी के महत्त्व तथा सभी बच्चों को अपने अभिभावकों तथा गुरुजन एवं सभी बड़ों के सम्मान एवं उनकी छत्रछाया में रहकर संस्कारवान बनने की बात कही। सभी को भारत सरकार द्वारा सुझाए गए कोविड-19 काल का पालन करने की सलाह दी। आर्थिक कमजोर छात्र कार्तिक पूरे कहारन हलोर को उच्च शिक्षा तक संपूर्ण खर्च वहन करने को कहा।
कार्यक्रम में रिया मौर्य कक्षा 10, पियूष भारती कक्षा 10 ने अपने ओजपूर्ण भाषण में भारत को विश्व में प्रथम स्थान पर लाने हेतु सभी को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत करने की सलाह दी। शिक्षकों में आलोक शुक्ला, अंजू तथा विवेक सिंह एवं शालिनी सिंह ने अपने भावपूर्ण उद्गार अमृत महोत्सव पर व्यक्त किया। शिवि, श्रुति, अनुष्का, आकृति, मानवी ने देशभक्ति गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने स्वतंत्रता दिवस को महान संकल्प दिवस बताया। उन्होंने कहा कि, इस दिन तिरंगे झंडे तथा भारत माता के कण में हमे एक ही संदेश सुनाई देता है कि, हमें भारत की स्वतंत्रता अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम उठाना है। अमर सपूतों सुरक्ष प्रहरी सीमा पर डटे जवानों किसान एवं खेलों में भारत की शान बढ़ाने वाले सभी सपूतों को नमन् किया। श्री बाजपेई ने कहा कि, सीमा पर जवान शहीद होता है तो उसके पिता, माता, पत्नी, बेटी, बेटा अपना गर्व समझते हैं। उन्हीं के कारण देश चैन की नींद सोता है। हमें सभी सीमा के जवानों पर गर्व है, तथा उनको देखकर हम आदर्श से प्रणाम करते हैं।
इस अवसर पर शुक्ला मैम, नीरू, मंजू, ज्योति शशि, शालिनी, साधना, अनुपम लक्ष्मी, सुशील, सुनीता पीआरओ, राजीव मिश्रा, राजकिशोर, सौरभ, अमित आदि सभी विद्यालय परिवार व अभिभावक मौजूद रहे।