
सार…………
अशोक अवस्थी सारीपुर, जुगन तिवारी प्रधान बरहुआं अपने समर्थकों सहित दर्जनों प्रबुद्ध जनों ने प्रदेश महासचिव सुशील पासी पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की, और बछरावां विधानसभा में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने का सभी ने संकल्प लिया।
विस्तार…………..
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियां अपने कोर के अलाव जातिगत समीकरण को साधने जुट गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सुशील पासी बछरावां विधानसभा में ब्राह्मणों को अपने पाले में लाने की कोशिश में दिन रात एक किए हुए हैं।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव विधानसभा क्षेत्र के राघवपुर गांव स्थित मां चंदिका देवी मंदिर प्रांगण में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें एकत्रित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने सुशील पासी को दोनों हाथों से आशीर्वाद देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।
कांग्रेस पार्टी द्वारा गांव-गांव किए जा रहे प्रबुद्ध सम्मेलन में राघवपुर गांव पहुंचे प्रदेश महासचिव ने अपने संबोधन में मंच से भाजपा, बीएसपी सहित सपा पर निशाना साधा और विपक्षियों पर जातिगत सम्मेलन के माध्यम से वोट बैंक साधने में जुटे होने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसते हुए जमकर बखिया उधेड़ी, तथा भाजपा को गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान विरोधी बताते हुए पूंजी पतियों की हितैषी सरकार बताया।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुशील पार्टी द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसी की अध्यक्षा सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर मां चंद्रिका देवी मंदिर दरबार में मत्था टेका, और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस दौरान अशोक अवस्थी सारीपुर, जुगन तिवारी प्रधान बरहुआं अपने समर्थकों सहित दर्जनों प्रबुद्ध जनों ने प्रदेश महासचिव सुशील पासी पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की, और बछरावां विधानसभा में कांग्रेस को भारी बहुमत से जिताने का सभी ने संकल्प लिया।
इस मौके पर दिनेश शुक्ला, हौसला प्रसाद तिवारी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, विनय मिश्रा, शिवकमल दीक्षित, सूर्य कुमार द्विवेदी, संकटा प्रसाद चतुर्वेदी, कमलेश शुक्ला, प्रभा नाथ मिश्रा, कृपा शंकर अवस्थी, संतोष अवस्थी, दुर्गेश मिश्रा, रमेश मिश्रा, रमाशंकर पांडेय, सदाशिव तिवारी, प्रताप नारायण दीक्षित, चंद्र प्रकाश मिश्रा, दिलीप शर्मा, सहित सैकड़ों की तादाद में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।