
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: भाजपा नेता अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के टांघन, निमावर, लोधन का पुरवा, खालेहार आदि गांवो में नुक्कड़ सभा व चौपाल के साथ-साथ जनसंपर्क कर लोगों को भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई एवं उनकी समस्याएं सुनी, इसके अलावा सभी को मोबाइल से भाजपा का सदस्य बनाया।
आपको बता दें कि, इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि, उनका प्रयास है कि, जो भी जरुरतमंद हो, उनकी सेवा करें। इसीलिए वे हमेशा गांव में लोग़ो के बीच रहते हैं, उनकी समस्या सुनते हैं व उसे निदान करने का पूरा प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि, ऊंचाहार विधानसभा का पूरा क्षेत्र विकास के मामले में बहुत पिछड़ा हुआ है। विधानसभा में 2017 के बाद से योगी के नेतृत्व में ऊंचाहार में तेजी से विकास हो रहा है। ज़रूरतमंदो को प्रधानमंत्री आवास मिल रहा है।तमाम सड़के जो कई सालों से बनी नहीं थी, उसको बनवाने का काम हो रहा है। जगतपुर में पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है, जिससे लगभग एक दर्जन ग्राम सभाओं को स्वच्छ जल मिलेगा।सभी के दरवाजे पर पानी की टोंटी लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि, ऊंचाहार विधानसभा के कई गांव में ऐसी ही पानी की टंकी का निर्माण भाजपा सरकार द्वारा कराया जा रहा है। जिससे लोगों को स्वछ जल मिलेगा। श्री सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिनका सीधा लाभ गरीबों जरूरतमंदों को हो रहा है। भाजपा नेता अतुल सिंह ने किसानों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि, किसानों को किसान सम्मान निधि देकर सम्मानित करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। चिकित्सा के क्षेत्र में उत्तरप्रदेश सरकार ने अभूतपूर्व काम किएं है। कई जनपदों में मेडिकल कालेज का निर्माण हो रहा है। आज थानों में फ़रियादियों के साथ अच्छा व्यवहार हो रहा है। तहसील में भी एक अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि, ऊंचाहार विधानसभा के जो जनप्रतिनिधि हैं, उनके ऊपर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, जिनका योगी सरकार जांच करवा रही है। निश्चित ही सरकार कार्यवाही करेगी। उन्होंने अपने संबोधन में उपस्थित जनता को बताया कि, जो भी सरकारी योजनाएं हैं जनता के लिए निशुल्क योजनाएं हैं। यदि कोई पैसा मांग रहा है तो निश्चित तौर पर इसकी शिकायत करे।
इस अवसर पर भाजपा नेता डी0एन0 पाठक, मंडल अध्यक्ष विनायक सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, रामदत्त पांडेय, अरुण सिंह, डॉ राकेश यादव,आयोजक शिवम तिवारी, पूर्व प्रधान राम विसुन चौधरी,राधे सरोज पूर्व जिला पंचायत सदस्य, गोलू अग्रहरी,संजय सिंह, विनोद पटेल, सचिन तिवारी, कुलदीप साहू, कल्लू दिवेदी, अजय दिवेदी, भानुप्रताप श्रीवास्तव, उदय सिंह, अवधेश निर्मल, राहुल सिंह, बबलू पांडे, मूलचंद सरोज, विनोद यादव, धुंनर सिंह, माया देवी, ममता पाल आदि उपस्थिति रहे।