
सार…….
●मतदाता जागरूकता के तहत बनाई गई रंगोली काफी प्रभावशाली-सीडीओ।
●प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा-डॉ विनय कुमार सिंह।
विस्तार………
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में बुजुर्ग, महिला, युवा और दिव्यांग को सत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक बनाने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के क्रम में महराजगंज कस्बे में संचालित राजा चंद्र चूर्ण सिंह इंटर कॉलेज एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता गोष्ठी एवं रैली तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार ने कहा कि, बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली काफी प्रभावशाली है। उन्होंने सभी बच्चों से अपने पारिवारिक जनों को आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। राजा चंद्रचूर्ड़ सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज से निकली मतदाता जागरूकता रैली मुख्य चौराहे होते हुए चंदापुर चौराहे पहुंची, जहां से कस्बे का भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय प्रांगण में इस का समापन हुआ।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि, बच्चों के माध्यम से गांव-गांव घर-घर तक मतदाता जागरूकता का संदेश प्रभावशाली तरीके से भेजा जा सकता है। उप जिलाधिकारी महराजगंज शालिकग्राम एवं तहसीलदार एके पाठक ने जीजीआईसी महराजगंज की छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता से संबंधित मेहंदी एवं रंगोली तथा पोस्टर की सराहना की।
आपको यह भी बता दें कि, रंगोली प्रतियोगिता में तीन प्रतिभागियों का चयन हुआ जिसमें साक्षी प्रथम, नंदनी द्वितीय और प्रिंसी तृतीय को सर्वश्रेष्ठ रंगोली बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया।