
सार………
● सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, हजारों लोगों की भीड़ ने रायबरेली प्रथम आगमन पर आदिति सिंह का पुष्प वर्षा कर किया जोरदार स्वागत।
● आदिति सिंह के भाजपा में शामिल होने से रायबरेली हुई भाजपा मय, कांग्रेस समेत अन्य दलों की बड़ी मुश्किले।
● आदिति सिंह के भाजपा में शामिल होने से भाजपा की झोली में जा सकती हैं रायबरेली की पांचो विधानसभा सीटें।
● लोकप्रियता में अपने पिता स्वर्गीय अखिलेश सिंह के नक्शे कदम पर चल रही आदिति, जनता कर रही जय जय कार।
● आदिति की बढ़ती लोकप्रियता से विरोधियों के पेट का हिलने लगा पानी।
● भाजपा में शामिल हुई आदिति सिंह को कार्यकर्ताओं ने लिया हाथों-हाथ।
● स्वागत से अभिभूत आदिति सिंह ने कहा कि अपने क्षेत्र में मोदी और योगी के सपनों को करेंगी साकार, गुंडाराज का होगा अंत, भ्रष्टाचार तोड़ेगा दम।
विस्तार……..
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार रायबरेली आगमन पर सदर क्षेत्र की विधायिका आदिति सिंह का जिले की सीमा में प्रवेश करने पर जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। भारी तादात में भाजपाइयों की भीड़ उनके स्वागत के लिए उमड़ी। चुरुवा बॉर्डर से लेकर शहर प्रवेश करने तक लगभग दो दर्जन स्थानों पर हजारों की तादात में लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ दिवंगत सदर विधायक अखिलेश सिंह के समर्थन में गगनभेदी नारे भी लगाए गए। अपने स्वागत से अभिभूत सदर विधायिका ने लोगों को आश्वस्त किया कि, वह जनता की अपेक्षाओं पर 100 फ़ीसदी खरा उतरने का प्रयास करेंगी, तथा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं को पूरे जिले में धरातल पर सफल बनाने का प्रयास करेंगी, साथ ही जो सपना उनके दिवंगत पिता अखिलेश सिंह ने देखा था, उसे भी पूरा करेंगी। जनता का उत्पीड़न करने वाले भ्रष्टाचारियों, भू माफियाओं और जन विरोधी ताकतों के विरुद्ध उनका अभियान चलता रहेगा।
आपको बता दें कि, पूर्वाहन 11:00 बजे आदित्य सिंह का काफिला चुरुवा बॉर्डर पर पहुंचा, तो बछरावां विधायक राम नरेश रावत, पूर्व भाजपा विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू, शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष जीबी सिंह, बछरावां मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, व्यापारी नेता सुनील सागर गुप्ता, पूर्व एडीओ पंचायत रामप्यारे सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय, युवा नेता अंबे सिंह, सुधीर सिंह, रामेंद्र अवस्थी, जगदीश लोधी, मनोज कुमार नाई, पूर्व बीडीसी महेश प्रसाद, प्रधान सूरजपुर शिवेंद्र सिंह, हनुमान सिंह, रामराज सिंह, रणविजय उर्फ नंदू सिंह, शिवगढ़ प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, नागेश्वर दीक्षित, शिवगढ़ के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया।
पूर्व विधायक राजाराम त्यागी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने 51 किलो की माला पहनाकर और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
इसके उपरांत बछरावां कस्बे पहुंचने पर वहां मौजूद हजारों की तादात में लोगों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए विधायिका आदित्य सिंह का भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत कुंदनगंज, हरचंदपुर, जोहवा शर्की मोड़, प्यारेपुर सहित दर्जनों स्थानों पर लोगों ने उनका काफिला रोक रोक कर जोरदार तरीके से स्वागत किया।
इसी क्रम में बाबू एलपीएस पब्लिक स्कूल हरचंदपुर में भी उनका भव्य स्वागत और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसके उपरांत गंगागंज, त्रिपुला चौराहा होते हुए वह शहर की ओर प्रवेश कर गई। पूरे रास्ते में हजारों की तादात में समर्थकों ने होल्डिंग और बैनर टांग रखे थे। उनके साथ उनकी मां ब्लाक प्रमुख अमावा वैशाली सिंह भी मौजूद रही।
पत्रकारों से बातचीत में बेहद प्रसन्न चित्त दिखी सदर विधायक का आदिति सिंह ने कहा कि, भाजपा में उन्हें जो सम्मान और प्यार मिला है, जिस तरह से उन्हें अपने परिवार में सम्मान मिलता है। यहां आकर वह काफी अपने आपको गौरवान्वित और रोमांचित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि, वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में सरकार की नीतियों को धरातल पर लागू करेंगी।
कार्यक्रम में मीना रावत, राघवेंद्र सिंह, मोहम्मद मुन्नन, शिवेंद्र सिंह, बृज कुमार सिंह, सुनील सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राम सजीवन मौर्य, रतीपाल रावत सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।