
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के सिंहित खेर ग्राम सभा चुरूवा गांव के बहुजन समाज पार्टी बूथ अध्यक्ष अशोक गौतम का कल देर रात निधन हो गया था। निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई।
आपको बता दें कि, बहुजन समाज पार्टी के बूथ अध्यक्ष के निधन की खबर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की बीएसपी संभावित प्रत्याशी लाजवंती कुरील को जानकारी होते ही उन्होंने बूथ अध्यक्ष के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्ति की और पीड़ित परिवार को ढ़ाढ़स बंधाया।
लाजवंती कुरील कहा कि, बूथ अध्यक्ष के निधन से समूचे बीएसपी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दुख है। हम सब ने पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया है जिसकी भरपाई होना अब संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि, इस दुख की घड़ी में वह और बहुजन समाज पार्टी के शोकाकुल परिवार के साथ है।