
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा के दो दिवसीय विशेष सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत आज छोटे और बड़े कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सदस्यता अभियान में पूरी ताकत झोंकी दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने दावा किया है कि, पहले दिन सदस्यता अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 500 से अधिक नए सदस्यों को पार्टी में जोड़ा है। यह अभियान कल भी चलेगा।
आपको बता दें कि, महराजगंज मंडल में सदस्यता अभियान की शुरुआत पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने बूथ संख्या 186 हसनपुर ग्राम पंचायत में शुरू की और लगभग 25 नए लोगों को पार्टी से जोड़ा इस मौके पर ग्राम प्रधान केशव चौधरी, वरिष्ठ नेता चंद्रपाल यादव, राजकुमार पांडे, गिरजा शंकर अवस्थी, शिवलाल, कुलदीप, निर्मल, लल्लू आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने मऊ गांव में 45 नए लोगों को सदस्य बनाया, जबकि पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने कोटवा मदनिया बूथ पर 35 लोगों को पार्टी से जोड़ा। इसी क्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुधा अवस्थी, वंदना सिंह, संतलाल लोधी, राम अभिलाख लोधी, विनोद कुमार त्यागी, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा सहित दिग्गज नेताओं ने निर्धारित किए गए बूथों पर जाकर नए लोगों को भाजपा से जोड़ा।
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि, आज मऊ सेक्टर में 65 कोटवा मोहम्मदाबाद में 95, घुरौना में 45, असनी में 40, लगभग 500 से अधिक नए सदस्यों को पहले ही दिन जोड़ा गया है। पार्टी रविवार को दूसरे दिन अभियान को और गति देते हुए निर्धारित रिकॉर्ड से ज्यादा सदस्य बनाने का प्रयास करेगी।