
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: 26 नवम्बर, संविधान दिवस के अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी ने ‘‘सदस्यता महा अभियान’’ की शुरूआत विकास नगर निकट पुलिस लाइन से की शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव के नेतृत्व में शहर वार्डाें में कांग्रेस
कार्यकर्ताओं की टीम पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोागों को जोडने के कार्य का प्रारम्भ किया।
आपको बता दें कि, धीरज श्रीवास्तव ने सदस्यता महाअभियान का शुभारम्भ किया और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, मौजूदा समय में देष आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, जिसका मुख्य कारण भाजपा सरकार का बिना सोचे समझें नीतियों का बनाना हैं, जीएसटी, नोटबंदी, निजीकरण मंहगाई, बेरोजगारी ये ऐसे मुद्दे है, जिनकी वजह से देश की जनता मंदी की मार झेल रही है।
शहर अध्यक्ष ने ज़ोर दे कर कहा कि, भाजपा सिर्फ नफरत फैलाकर सत्ता में बनी रहना चाहती है लेकिन जनता ने मन बना लिया है कि, इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना है। उन्होने कांग्रेस सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक युवाओ और महिलाओं को जोड़ने पर बल दिया।
पूर्व जिलाध्यक्ष वी0के0 शुक्ल ने सदस्यता अभियान पर अपने अनुभवों को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा और अभियान की सफलता का मूलमंत्र बताया।
इसके अलावा प्रवक्ता महताब आलम ने ‘‘कांग्रेस सदस्यता अभियान के प्रारम्भ की जानकारी देते हुए बताया कि संविधान दिवस पर दलित बस्तियों में रात्रि विश्राम और भोज कर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी के देश और समाज के प्रति किये गये कार्यों पर चर्चा करना भी शामिल है।
इस अवसर पर पंकज सोनकर, सत्रोहन सोनकर, प्रमोद पाण्डये, महताब आलम, संजय शुक्ला, मनोज मिश्रा, महेश्वर, मनोज श्रीवास्तव, जितेन्द्र तिवारी, अमित मिश्रा, नितिन सिंह, रामूबीज, राजन बाजपेई, राहुल सोनकर, आदि उपस्थित
रहे।