
सार……….
बुंदेलखंड का महोबा 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी दलों को लुभा रहा है। बुंदेलखंड की 19 सीटों को पाने के लिए पक्ष-विपक्ष सभी बेचैन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में महोबा में आकर अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण किया, और परिवारवाद की पार्टियों पर निशाना साधा था। वहीं अब प्रियंका गांधी भी आज 27 नवंबर को महोबा के छत्रसाल स्टेडियम में आ रही हैं। कांग्रेसियों का दावा है कि, इस प्रतिज्ञा रैली में पीएम मोदी की जनसभा से अधिक भीड़ जुटेगी।
विस्तार……..
प्रियंका गांधी बुंदेलखंड के महोबा में आज प्रतिज्ञा रैली करेंगी। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजर कुमार लल्लू ने दावा किया है कि, प्रियंका की रैली में पीएम मोदी की जनसभा से ज्यादा भीड़ जुटेगी।
आपको बता दें कि, यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। इसी क्रम में प्रियंका गांधी बुंदेलखंड के महोबा में आज प्रतिज्ञा रैली करेंगी। इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू महोबा पहुंचे। इस दौरान अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली को सफल बनाने की बात कही। वहीं उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
https://www.facebook.com/priyankagandhivadra/
आपको यह भी बता दें कि, दरअसल, बुंदेलखंड का महोबा 2022 के विधानसभा चुनाव में सभी दलों को लुभा रहा है। बुंदेलखंड की 19 सीटों को पाने के लिए पक्ष-विपक्ष सभी बेचैन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में महोबा में आकर अर्जुन सहायक परियोजना का लोकार्पण किया, और परिवारवाद की पार्टियों पर निशाना साधा था। वहीं अब प्रियंका गांधी भी आज 27 नवंबर को महोबा के छत्रसाल स्टेडियम में आ रही हैं। कांग्रेसियों का दावा है कि, इस प्रतिज्ञा रैली में पीएम मोदी की जनसभा से अधिक भीड़ जुटेगी।
उधर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू महोबा में अपनी टीम के साथ मौजूद हैं, और प्रियंका गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, गैर कांग्रेसी सरकारों ने बुंदेलखंड को खूब लूटा है, यहां की खनिज संपदा और यहां के वैभव को लूट लिया गया। जबकि कांग्रेस में सत्ता के दौरान इस क्षेत्र का खूब ख्याल रखा था। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी सिर्फ घोषणाएं करते हैं। महोबा में प्रधानमंत्री ने किसी भी किसान परिवार से मुलाकात नहीं की। प्रियंका आज महोबा में प्रतिज्ञा रैली करेंगी, यहां वह आकर बुंदेलखंड के लोगों के सामने अपनी प्रतिज्ञाए बताएंगी।
महोबा में प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पूरी दमखम लगा दी है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुशील पासी भी बड़ी तादात में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हैं, इसके अलावा रायबरेली जिले से जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी की अगुवाई में भी बड़ी तादाद में लोग महोबा पहुंच चुके हैं।