
सार…….
●कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इलाहाबाद में फूलचंद पासी के परिवार से मिलकर पीड़ा साझा की। फूलचंद पासी समेत परिवार के चार लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। पड़ोस के ही सामंती गुंडों पर हत्या का आरोप है। परिवार की महिलाओं ने कांग्रेस महासचिव से अपनी पीड़ा साझा की है। फूलचंद पासी के परिजनों ने बताया कि, स्थानीय पुलिस ने गुंडों को संरक्षण दिया, परिजनों ने बताया कि, उनकी बात नहीं सुनी जाती थी और स्थानीय प्रशासन खुलकर गुंडों का साथ देता था।
●भाजपा सरकार में गरीबों, दलितों, एवं वंचितों की कोई सुनवाई नहीं-प्रियंका गांधी वाड्रा।
●आज संविधान दिवस है, न्याय संविधान का सबसे महत्वपूर्ण मूल्य है, मैं न्याय की लड़ाई के साथ हूँ-प्रियंका गांधी वाड्रा।
विस्तार……
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज प्रयागराज के सोरांव विधानसभा के फुलवरिया गोहरी मोहनगंज गांव में मजदूरी करने वाले फूलचंद पासी के परिवार से मिलकर पीड़ा साझा की, और परिवार को ढांढस बंधाया।
आपको बता दें कि, कल फूलचंद पासी समेत परिवार के चार लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार ने प्रियंका गांधी से मिलकर बताया कि, पड़ोस के सामन्ती गुण्डों ने नृशंस तरीके से हत्या कर दी थी। फूलचंद पासी के परिजनों ने बताया कि, दो एफ0आई0आर0 कराने के बाद भी पुलिस ने कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बुलन्द होते गये। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने गुण्डों को संरक्षण दिया और खुलकर गुण्डों का साथ दिया।
प्रियंका गांधी ने कहा कि, आज संविधान दिवस है। न्याय संविधान का सबसे महत्वपूर्ण मूल्य है। वह न्याय की लड़ाई के साथ हैं। इस सरकार में गरीबों, दलितों, वंचितों की कोई सुनवाई नहीं है, भाजपा सरकार में लगातार कानून व्यवस्था की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं। उत्तर प्रदेश में पुलिस बेलगाम है। योगी सरकार का इकबाल गायब है। उत्तर प्रदेश पुलिस पीडित को न्याय देने के बजाय धन उगाही में ज्याद रूचि रखती है, और कभी-कभी अन्याय करने वाले के साथ खड़ी दिखाई देती है। जिसके फलस्वरूप फुलवरिया गोहरी जैसी घटनांयें घटती हैं। इस सरकार में गरीबों, दलितों एवं वंचितों की कोई सुनवाई नहीं है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।
प्रयागराज में फूलचंद पासी के परिवार के साथ घटी घटना सरकारी सरंक्षण में दलितों के साथ हुआ नरसंहार है।
2019 से सरकार की मशीनरी गुंडों को सरंक्षण देती रही।
भाजपा सरकार किस मुंह से संविधान दिवस मना रही है, जब उसकी कानून की किताब में दलितों के खिलाफ केवल अन्याय है, अत्याचार है। pic.twitter.com/6fRMwtCDhO
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 26, 2021
उन्होंने कहा कि, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि, यूपी में अपराध खोजने के लिए दूरबीन की जरूरत होती है, जबकि उन्हें दूरबीन नहीं चश्मा लगाने की जरूरत है।
प्रयागराज में पासी बिरादरी के 4 लोगों की निर्मम हत्या पर प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना ब्यक्त व्यक्त करते हुए साथ में प्रदेश महासचिव सुशील पासी। परिवरिकजनों को न्याय दिलाने के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।