
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में दो बाइकों की आपस में टकरा जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के रावना गढी मोड़ के पास दो बाईकों में आमने सामने की जबरजस्त टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवारों को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र महराजगंज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
बताते हैं कि, असनी निवासी शाहरुख घर से महराजगंज आ रहा था, जबकि महराजगंज की तरफ से बलईमऊ निवासी मक्कर भी तेज रफ्तार से अपने घर जा रहा था, इसी बीच अनियंत्रित होकर दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें सवारों को गंभीर चोटें आई है।