
सार……..
जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर पूरी तरह फेल साबित हुई है। महंगाई की बेतहाशा वृद्धि से आमजन को घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार झूठ बोलकर अपना चेहरा चमकाने में लगी है।
विस्तार………..
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर जिला सचिव अजीत सिंह की अगुवाई में आज बुधवार को रायबरेली जिले के बछरावां विधानसभा क्षेत्र के गांवों शेखपुर समोधा गांव से राजा मऊ, मेला हार, कटरा होते हुए इचौली ग्राम सभा में समाप्त हुई। जहां पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस सभा को प्रदेश महासचिव सुशील पासी, जिला सचिव अजीत सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी आदि ने संबोधित कर भाजपा सरकार के जनविरोधी नीतियों की जमकर बखिया उधेड़ी।
आपको बता दें कि, विधानसभा क्षेत्र के गांवों में “भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ” प्रतिज्ञा पदयात्रा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा भेजे गए प्रतिज्ञा पत्र बांटे गए। प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से किसानों, युवाओं, मजदूरों, छोटे दुकानदारों से भाजपा हटाओ मंगाई भगाओ के तहत लोगों से कहा कि, वर्तमान की मोदी सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ दी है, आम जनमानस का जीना भी मुश्किल हो गया है। डीजल, पेट्रोल, गैस एवं सरसों के तेल के दाम बढ़ने से गरीब किसान मजदूर की मुश्किलें बढ़ रहीं हैं।
प्रदेश महासचिव ने कहा कि, जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार सभी मोर्चे पर पूरी तरह फेल साबित हुई है। महंगाई की बेतहाशा वृद्धि से आमजन को घर चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार झूठ बोलकर अपना चेहरा चमकाने में लगी है। पदयात्रा और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से आमजन को महंगाई, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जागरूक करने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है। कांग्रेस की इस पदयात्रा का आज समापन हो गया।
जिला सचिव अजीत सिंह ने कहा कि, कांग्रेस प्रियंका गांधी के प्रतिज्ञा-पत्र को वितरित कर रही है। महंगाई बेरोजगारी अपराधों की बेतहाशा वृद्धि पर सरकार पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, महंगाई बेरोजगारी महिला सुरक्षा आदि मुद्दों एवं उत्तर प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस की सरकार बनते ही तत्काल आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। भाजपा हमेशा झूठ की राजनीति करती है, और झूठे वादों के साथ सत्ता में आती है। भाजपा ने सरकार बनने पर 100 दिन में महंगाई समाप्त करने तथा दो करोड़ रोजगार देने, महिला सुरक्षा और अपराधों पर तत्काल रोक लगाने के नाम पर सत्ता में आयी थी, लेकिन अपने सभी वादों को पूरी तरह भूल गयी है।
ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश चौधरी ने कहा कि, जनता महंगाई के बोझ से दबी जा रही है। घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। देश व प्रदेश की भाजपा सरकार अपना चुनाव देख रही है। उसका आम जनता की मुश्किलों से कोई मतलब नहीं है।
इस मौके पर सज्जन मिश्रा, अविनाश बाजपेई, नीरज अवस्थी, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार जयसवाल, राम लखन यादव, सतीश सिंह, देशराज यादव, एआईसीसी सदस्य पराग रावत समेत सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।