
सार…………
यहां ऊंचाहार विधानसभा में भाजपा नेता अतुल सिंह इसकी कमान खुद संभाले हुए हैं। वे सदस्यता अभियान के लिए विशेष तौर पर विधानसभा के सभी गांवों के दौरे कर रहे हैं, ताकि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कहीं कोई कमी न रह सके। भाजपा नेता अतुल सिंह गांव गांव चौपाल लगाकर पार्टी के इतिहास, नेतृत्व, विचारधारा, मोदी सरकार के कामकाज पर लोगों को विस्तार से जानकारी दे रहे हैं तथा पार्टी पदाधिकारियों को अच्छे कार्यकर्ता बनने के नुख्से भी दे रहे हैं।
विस्तार………
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: देश पर लंबे समय तक राज करने व हर राज्य की सत्ता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए भाजपा ने सदस्यता अभियान के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। यहां ऊंचाहार विधानसभा में भाजपा नेता अतुल सिंह इसकी कमान खुद संभाले हुए हैं। वे सदस्यता अभियान के लिए विशेष तौर पर विधानसभा के सभी गांवों के दौरे कर रहे हैं, ताकि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कहीं कोई कमी न रह सके। भाजपा नेता अतुल सिंह गांव गांव चौपाल लगाकर पार्टी के इतिहास, नेतृत्व, विचारधारा, मोदी सरकार के कामकाज पर लोगों को विस्तार से जानकारी दे रहे हैं तथा पार्टी पदाधिकारियों को अच्छे कार्यकर्ता बनने के नुख्से भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि, इसी क्रम में आज भाजपा नेता अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के कल्याणी, कैथवल, जब्बारीपुर, कंधारीपुर,जिल्ला, गंगा गढ़, रतापुर, सवापुर आदि गांवों में चौपाल लगाकर, नुक्कड़ सभा की, एवं जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगों से मोदी व योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया व मोबाइल से भाजपा का सदस्य बनाया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि, ऊंचाहार के लोग आज भी पाषाण कालीन जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। मोदी सरकार ने ऊंचाहार के विकास के लिए तमाम योजनाएं चलाई, परंतु यहां के क्षेत्रीय विधायक की उदासीनता के कारण और भ्रष्टाचार के कारण लोगों का विकास नहीं हो पा रहा है। 2014 के पहले जहां लोगों के पास रहने के लिए छत नहीं रहती थी, आज गांव में 80 से 90 प्रतिशत लोगों के पास घर हो गए है। मोदी व योगी सरकार भारत के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है।
श्री सिंह ने कहा कि, मौजूदा भाजपा सरकार उज्जवला योजना के माध्यम जरूरतमंदों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के माध्यम से नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन तथा आयुष्मान भारत बोर्ड कार्ड सभी जरूरतमंदों को मिल रहा है। उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि, 2022 के चुनाव में ऊंचाहार में कमल खिलाए, और मोदी व योगी के हाथों को मजबूत करें।
श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि, योगी सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में बहुत तेजी से काम कर रहे है, थानों में फरियादियों को न्याय मिल रहा है। श्री सिंह ने कहा, उनका प्रयास है कि, ऊंचाहार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। यह तभी हो सकता है, जब यहां पर अपना विधायक हो। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, यह जो बाहरी लोग विधायक बन जाते हैं यह जनता के पैसे से अपना विकास करते हैं। निश्चित ही इस बार 2022 के चुनाव में विधानसभा की जनता ऐसे विधायक को इनके मूल निवास स्थान भेजने का काम करेगी।
इस मौके पर भाजपा नेता डीएन पाठक, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, अरविंद शर्मा, सुशीला सिंह, गोलू अग्रहरी, विनोद मौर्य, बादल सिंह, रामकृपाल सरोज, अमर बहादुर लोधी, विनोद मौर्या, नन्हे यादव, रामसमुझ पाल, रामसेवक यादव, गोमती गौतम, रामेंद्र पांडे, राजेंद्र यादव, राजेंद्र सरोज, उर्मिला वर्मा, संगीता सोनी, मीना गुप्ता, मोहित मौर्या, शैलेंद्र निषाद, राकेश सरोज, शिव मूरत दुबे, शुभम पाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।