
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सदर से कांग्रेस की विधायिका रही अदिति सिंह के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की खबर मिलते ही महराजगंज क्षेत्र के भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर खुशी जताते हुए कहा है कि, भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता का यह जीता जाता जागता सबूत है कि, अदिति सिंह के भाजपा में आने पर जिले की ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों में भी भाजपा को फायदा होगा।
आपको बता दें कि, यहां महराजगंज में पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक राजाराम त्यागी के प्रतिष्ठान पर एकत्रित भाजपाइयों ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए खुशी जताई। इस मौके पर पूर्व विधायक श्री त्यागी ने कहा कि, निश्चित रूप से सदर विधानसभा ही नहीं पूरे जिले और आसपास के जिलों में पूर्व सदर विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह का अच्छा खासा प्रभाव रहा है। अदिति सिंह ने उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए पूरे जिले की जनता की सेवा की है, और उनका जनाधार विस्तृत है।
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर अदिति सिंह ने भाजपा का दामन थामा है। इससे सदर विधानसभा का और तेजी से विकास होगा, और पूरे जिले में भाजपा को लाभ मिलेगा।
इसी क्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा के कद्दावर नेता प्रभात साहू ने कहा कि, निश्चित रूप से अदिति सिंह सदर विधानसभा ही नहीं बल्कि जिले की सबसे बड़ी जन नेता है। इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल और बढ़ेगा, और भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर विजय प्राप्त करेगी तथा कांग्रेस तथा सपा का सफाया हो जाएगा।
शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष डॉ जीबी सिंह ने कहा कि, अदिति सिंह के शामिल होने से हमारी ताकत में और इजाफा होगा। इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शाह मोहम्मद उर्फ कुनई ने विश्वास जताया है कि, अदिति सिंह के आने से भाजपा में सभी वर्ग के लोग तेजी से जुड़ेंगे।
मौजूद लोगों में महराजगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सत्येंद्र भदौरिया उर्फ शर्शी बाबू, पंडित शारदा शरण पांडेय, भाजपा नेता पवन साहू, अग्रणी व्यवसाई शैलेंद्र प्रताप उर्फ राहुल साहू, श्यामू सिंह, रामेंद्र अवस्थी, चंद्रपाल यादव, जगदीश लोधी, हनुमान सिंह, रामराज सिंह, राम लखन चौहान, महेश प्रसाद त्यागी पूर्व बीडीसी, पुष्कल सिंह, पूर्व प्रधान विनोद सिंह, प्रधान उमेश कुमार उर्फ कुन्नू,
महराजगंज ब्लॉक प्रमुख राजकुमार पासी, प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप चौधरी उर्फ दीपू, संतलाल लोधी, दिलीप तिवारी, युवा नेता विवेक पांडेय उर्फ विक्की, कप्तान सिंह, रणविजय उर्फ नगूसिंह, प्रधान प्रतिनिधि कुबना राजेश सिंह, अमरेश तिवारी सहित बड़ी तादाद में भाजपाई मौजूद रहे और उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी दिन प्रतिदिन मजबूत हो रही है यह परिवार धीरे-धीरे विशाल वटवृक्ष की तरह फैल रहा है, आने वाले समय में विपक्षी पार्टियों का सफाया हो जाएगा।