
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: भाजपा बूथ अध्यक्षों का सममेलन 25 नवम्बर को सीतापुर पीएसी मैदान पर होगा। इसमें बूथ अध्यक्ष ही शामिल हो सकेंगे। इस सम्मेलन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी सोमवार को यहां महराजगंज ब्लॉक सभागार में बछरावां विधानसभा की बैठक में सम्मेलन के जिला प्रभारी ने भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए वचनबद्ध तरीके से काम कर रही है।
आपको पता दें कि, इस मौके पर मौजूद क्षेत्रीय विधायक रामनरेश रावत ने कहा कि, देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नए नित आयाम स्थापित कर रहा है। योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नई ऊंचाई छू रहा है।
इसी क्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, बछरावां विधानसभा की बैठक आज महराजगंज के ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुई। 25 नवंबर को होने वाले सीतापुर सम्मेलन के रायबरेली जनपद के प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा की। जन्मेजय सिंह ने कहा, सभी लोग को सम्मेलन में सम्मिलित होकर सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो देश को परम वैभव एवं विश्वगुरु बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि, बड़ी तादात में सीतापुर में होने वाले बूथ सम्मेलन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे।
इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री शरद सिंह, जिला उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, नरेंद्र भंडारी, अजय गुप्ता, महराजगंज मंडल अध्यक्ष सूर्यप्रकाश वर्मा, शिवगढ़ मंडल अध्यक्ष जीबी सिंह, प्रवेश वर्मा, सुरेश मौर्या समेत बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।