
रजनीकांत अवस्थी
ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हादसे का शिकार हुए दो युवकों की शिनाख्त हो गई है। दोनों मृतक युवक जीजा व साले थे। वह बाइक से ऊंचाहार बर्फ लेने गए हुए थे।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी जितेंद्र 26 गांव में मजदूरी करता था। 3 दिन पहले उसका चचेरा बहनोई निवासी गंज मजरे गंगौली उसके घर आया था।
बताते हैं कि, शनिवार को दोनों किसी तालाब से मछली पकड़ कर लाए थे। मछलियों को रखने के लिए ऊंचाहार बर्फ लेने गए हुए थे। लौटते समय हाईवे पर तिवारीपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर तेज होने की वजह से दोनों के सिर के चीथड़े उड़ गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कराने की कोशिश की थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को सीएचसी में रखवा दिया था, देर रात दोनों की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई।
मामले में कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, वाहन व उसके चालक की खोज की जा रही है।