
सार……..
विकास खण्ड लालगंज में मिशन शक्ति फेज-3 के तहत महिला जागरूकता शिविर का आयोजन।
विस्तार……
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति की अध्यक्षता में विकासखंड लालगंज सभागार में मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खंड विकास अधिकारी, संरक्षण अधिकारी वीरेंद्र पाल, महिला थाना तथा आंगनबाड़ी आशा द्वारा प्रतिभाग किया गया, तथा विभिन्न विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी दी गई।
आपको बता दें कि, समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा विधवा पेंशन मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना मुख्यमंत्री आवास योजना सामान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया, तथा महिला आयोग की सदस्य मंजू प्रजापति द्वारा आम जनमानस को सूचित करते हुए बताया गया कि, जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं हैं समाज में कमजोर वर्गों को जरूर मिलनी चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु महिला कल्याण विभाग सदैव तत्पर है, आप लोग को किसी प्रकार की समस्या समस्या होने पर महिला हेल्पलाइन नंबर 181 हेल्पलाइन नंबर 1098 पर फोन करके लाभ प्राप्त कर सकती है।