
सार…….
● 17 नवंबर को ब्लाक लालगंज में मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत महिलाओं से जुड़ी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जागरूकता शिविर का आयोजन।
विस्तार……..
रायबरेली: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति 17 नवम्बर 2021 को मिशन शक्ति फेस 3 के अंतर्गत ब्लाक लालगंज में प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 1:00 बजे तक महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जागरूकता शिविर में शामिल होंगी।
आपको बता दें कि, अपरान्ह 2:00 बजे जनपद रायबरेली के पी0डब्लू0डी0 गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न की समीक्षा बैठक करेंगी। जिसमें महिला उत्पीड़न के रोक-थाम एवं पीड़ित महिलाओं त्वरित न्याय दिलाये जाने एवं मिशन शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत जनपद में जागरूकता शिविर तथा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन के संबंध में नामित वरिष्ठ जनपदीय पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी के साथ समीक्षा बैठक नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन शक्ति फेज-3 के अंतर्गत यह जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा ने दी है।