
सार…….
सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने “महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा” को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
विस्तार………
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती कार्यक्रम तिलक भवन में सम्पन्न हुआ। सांसद प्रतिनिधि के.एल.शर्मा ने नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर रायबरेली संसदीय क्षेत्र में राज्यव्यापी ‘‘मंहगाई हटाओ-प्रतिज्ञा पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रतिज्ञा यात्रा पूरे जनपद में 14 नवम्बर से 24 नवम्बर तक आयोजित की जा रही है।
आपको बता दें कि, प्रतिज्ञा पद यात्रा को रवाना करने से पूर्व ध्वाजारोहण कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि के0एल0 शर्मा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि, आम जनता के रोजमर्रा की जिंदगी में भीषण बढ़ती मंहगाई ने जिंदगी जीना मुश्किल कर रखा है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ लोगों के बीच जाकर भाजपा सरकार के खिलाफ जागरूक करके एक जुट करे, ताकि आज जन मानस को मौजूदा भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति मिल सके।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष वी0के0 शुक्ल, विजयषंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, सईदुल हसन, राजकुमार दीक्षित, आर0के0 सिंह, घनश्याम शुक्ल, प्रमोद त्रिपाठी, उमेश मिश्रा, शैलजा सिंह, जितेन्द्र शुक्ला, आयुष द्विवेदी, कल्याणचन्द्र श्रीवास्तव सहित सैकड़ो की संख्या में पद यात्री उपस्थित रहे।