
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: सर्व समाज सर्व व्यवसायिक कल्याण एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्य कुमार सोनी ने मंगलवार को महराजगंज कस्बे के सर्राफा व्यापारियों के साथ बैठक की। आज मंगलवार को सर्व समाज सर्व व्यवसायिक कल्याण एसोसिएशन द्वारा महराजगंज कस्बे का भ्रमण कर सर्राफा व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर जल्द समाधान कराने की बात कही। इसी के साथ एकता विकास मंच के तत्वाधान में सर्राफा कल्याण एसोसिएशन यूनिट महराजगंज समिति का गठन किया गया।
आपको बता दें कि, जागरूकता कार्यक्रम समापन के बाद सर्राफा कल्याण एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी सत्य प्रकाश सोनी की अध्यक्षता में महराजगंज कोतवाली पहुंचकर तेजतर्रार व न्यायप्रिय कोतवाल रेखा सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सत्य कुमार सोनी ने कोतवाली प्रभारी से सुरक्षा के विषय जोर देते हुए विशेष चर्चा की। जिस पर कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह ने कहा कि, अगर आप लोगों को कहीं पर जरा सी भी असुरक्षा महसूस होती है, तो आप सब निसंकोच थाने के सीयूजी नंबर पर सूचना देकर पुलिस प्रशासन की 24 घंटे मदद ले सकते हैं, महराजगंज पुलिस कस्बा सहित क्षेत्र वासियों की मदद और सेवा के लिए सदैव तत्पर मिलेगी।
इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सत्य कुमार सोनी, महराजगंज सर्राफा अध्यक्ष शिव कैलाश सोनी, राजेंद्र सोनी, अभिषेक सोनी, शिव भजन सोनी व शिवम सोनी मौजूद रहे।