
शिवाकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: विगत दिनों रायबरेली के बछरावां विधानसभा में महराजगंज पहुंची कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा जिसका नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व सांसद व पूर्व मंत्री प्रमोद तिवारी कर रहे थे। इस काफिले का ब्लॉक परिसर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भारी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लोगों ने फूल मालाओं से प्रतिज्ञा यात्रा की अगुवाई कर रहे नेताओं जिनमें सुशील पासी काग्रेस प्रदेश महासचिव के साथ साथ बाजीराव खांडे, गुजरात प्रांत के कांग्रेस प्रभारी हार्दिक पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, बनारस के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, अमेठी के एमएलसी दीपक सिंह, सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी, कोऑर्डिनेटर मनोज यादव आदि का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और प्रियंका गांधी जिंदाबाद! सोनिया गांधी जिंदाबाद! हम परिवर्तन लाएंगे! प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे! के नारों के साथ यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया गया।
जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री प्रमोद तिवारी ने यह दावा किया कि, आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का जाना तय हो गया है, और कांग्रेस पार्टी का आना तय है। आइए देखते हैं यह पूरी रिपोर्ट।