
रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रैन ने खेतों के बीच उस समय एक नर कंकाल पड़ा हुआ मिला, जब खेत मालिक द्वारा धान की कटाई की जा रही थी। देखते ही हड़कंप मच गया, आनन फानन मौके पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए, सूचना पुलिस को दी गई।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी शीतला प्रसाद पुत्र हरिराम अपने खेतों में धान की कटाई कर रहे थे, अचानक उन्हें कुछ बदबू का एहसास हुआ, तो खेत के अंदर जाकर देखा तो एक नर कंकाल पढ़ा हुआ था, जिससे दुर्गंध आ रही थी। यह देखकर शीतला प्रसाद घबरा उठा, और उसने तत्काल बछरावां पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची बछरावां पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया तो उन्हें कंकाल के पास से एक चुनौटी व बनियान तथा अंडरवियर मिला। इसी के आधार पर जब पुलिस द्वारा पहचान कराने का प्रयास किया गया, तो गंगा विष्णु पुत्र नंदकिशोर निवासी प्रसाद खेड़ा ने बताया यह चुनौटी तथा कपड़े उनके पिता नंदकिशोर के हैं। जो लगभग डेढ़ माह पूर्व गायब हो गए थे। गंगा विष्णु ने बताया कि, उनके पिता शराब इत्यादि पीते थे और नशे में इधर उधर भटका करते थे। हालांकि गंगा विष्णु के बयान पर पुलिस पूरी तरह संतुष्ट नहीं है, कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, आंशिक रूप से उस व्यक्ति की पहचान नंदकिशोर के रूप में हुई है, परंतु अभी यह कह पाना कठिन है कि, मृतक वही व्यक्ति है जिसे बताया जा रहा है, या फिर और कोई। पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक पहचान तथा मृत्यु के असली कारणों का पता चल पाएगा।
ज्ञात हो कि, मृतक का कंकाल ऐसी जगह पड़ा हुआ था, जहां आवागमन ना के बराबर है, जब धान की कटाई कस्टमर आया तो कंकाल मिला है।