
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के समराहा मजरे सिकंदरपुर गांव के रहने वाले डॉ अमित कुमार अवस्थी की पत्नी डॉ0 कीर्ति त्रिवेदी ने टीजीटी 2021 में अंग्रेजी विषय से 277 वीं रैंक प्राप्त अपने परिवार तथा क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
आपको बता दें कि, डॉक्टर कीर्ति त्रिवेदी इस समय लखनऊ स्थित बाल विद्या मंदिर में अंग्रेजी की शिक्षिका है। उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। कोरोना काल में अपने शिक्षण के साथ-साथ कठिन परिश्रम करके उन्होंने आपदा को अवसर में बदल लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इस सफलता से कामकाजी पारिवारिक महिलाओं को हिम्मत न छोड़कर अपना लक्ष्य पाने के लिए कठिन परिश्रम और आशान्वित रहने का संदेश भी दिया।
डॉक्टर कीर्ति त्रिवेदी केवल एक शिक्षिका ही नहीं बल्कि हिंदी कथा साहित्य की एक नामचीन लेखिका भी हैं। वर्ष 2019 में शब्दांकुर प्रकाशन दिल्ली द्वारा उनका एक कथा-संग्रह “सुबह का चाँद” प्रकाशित हो चुका है, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों एवं सम्मानों से सम्मानित भी किया जा चुका हैं।