
सार…….
●प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले सपा नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धरने पर बैठे।
विस्तार…….
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली के बाहर दर्जनों भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी करने वाले महताब खान की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।
आपको बता दें कि, मामला यह है कि, अभी कुछ दिन पहले सपा नेता महताब खान द्वारा योगी मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश व्याप्त था, एफआईआर दर्ज हो गई, लेकिन गिरफ्तारी न होने की वजह से भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कोतवाली के बाहर अनिश्चितकालीन धरना पर दर्जनों कार्यकर्ता बैठ गए और मांग करने लगे है कि, महताब खान को जल्द से जल्द पुलिस गिरफ्तार करें। जब तक महताब खान को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती है, तब तक भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अनवरत धरने पर बैठे रहेंगे।
गुस्साए कार्यकर्ताओं ने महताब खान मुर्दाबाद के नारे भी लगाएं। उधर महराजगंज पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए महताब खान को विशेष टीम भेजकर उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महताब खान को लेकर थाने आ गई है। अब देखने का विषय है कि, पुलिस आगे क्या कार्रवाही करती है। कानून के जानकार लोगों का कहना है कि, जिस धारा में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, उसमें लगी धाराएं जमानती हैं, और नियमानुसार पुलिस महताब खान को जेल नहीं भेज सकती।