
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने महराजगंज स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिप्टी आरएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि, क्रय केंद्र पर किसानों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्हें लाइन में ना लगाया जाए और समय से उनके धान का क्रय किया जाए।
आपको बता दें कि, जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने धान क्रय केंद्र निरीक्षण के दौरान कहा कि, अब तक क्रय किए गए धानो का रखरखाव ठीक प्रकार से किया जाए। बारिश के पानी से बचने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। किसानों को क्रय केंद्र पर अपने धानो की बिक्री करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी कराया जाए।
इस मौके पर जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, उप जिलाधिकारी महराजगंज रजित राम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।