
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में दीपावली का त्यौहार बड़े ही हर्षोलास के साथ मनाया गया। बच्चों ने मध्यान अवकाश के बाद मिट्टी के दिए तथा मोमबत्ती एवं जगह-जगह रंगोली के द्वारा कॉलेज को शोभायमान् एवं जगमग कर दिया। प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य कमल वाजपेई ने बच्चों को दीपावली पर्व के विषय में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पौराणिक दृष्टिकोण, तदनुकूल आचरण के विषय में बताया।
आपको बता दें कि, प्रधानाचार्य श्री वाजपेई ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के पांच आदर्श आचरण बच्चों से पूछे। बच्चों ने बहुत ही सुंदर एवं सारगर्भित उत्तर दिए। प्रधानाचार्य ने राम राज्य की परिकल्पना को चित्रित करते हुए बताया कि, लंका विजय के उपरांत श्री राम अयोध्या आए तो घी के दीपक जलाए गए।
राम राज्य में समाज के अंतिम व्यक्ति को भी मूल धारा में जोड़ा गया। सभी को मर्यादा में रहकर समाज में सम्मानित स्थान देकर महिमामंडन किया गया। हर तबके की सुनी गई। सब का ख्याल रखा गया।
प्रधानाचार्य श्री वाजपेई ने बच्चों को सुरक्षित दीपावली मनाने तथा मिट्टी के दिए जलाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने सभी को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाई दूज की हार्दिक बधाई दी। कॉलेज प्रबंधक अवधेश बहादुर सिंह ने सभी अध्यापकों एवं स्टाफ को मिठाइयां बांटी तथा पत्रकारों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर गिरजा शुक्ला, राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सरिता मिश्रा, अनुपम सिंह, नीरू बाजपेई, आलोक यादव, अनिमेष मिश्रा, लक्ष्मी सिंह, साधना सिंह,
सुरेंद्र प्रजापति, शालिनी सिंह, अभिषेक राज त्रिपाठी, ज्योति जयसवाल, फातिमा, गर्विता सिंह, आदर्श शुक्ला, राधा शुक्ला, शिवानी वर्मा, जय सिंह, रुचि सिंह, निखिल शुक्ला, दिलीप गुप्ता सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।